34 साल बाद बदला बीजेपी मुख्यालय का पता, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

34 साल बाद बदला बीजेपी मुख्यालय का पता, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली। करीब 34 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के हेड ऑफिस का पता बदल गया है। 11 अशोक रोड स्थित बीजेपी का ऑफिस अब 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बीजेपी नेता वहां मौजूद रहे|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि समय सीमा में मुख्यालय का निर्माण और वो भी इतना भव्य तरीके से बनाने के लिए अमित शाह की टीम को बधाई| उन्होंने कहा कि ऐसा काम सिर्फ बजट से नहीं होता बल्कि सपनों से होता है| पीएम ने कहा कि पार्टी की शुरुआत से काफी नेताओं ने मेहनत कर आज यहां तक पहुंचाया| उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक दल बनाना मुश्किल काम नहीं है, जो थोड़ा बहुत कानून को जानते हैं वो आसानी से पार्टी बना सकते हैं|मोदी बोले कि बहुदलीय व्यवस्था हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है| आज भी देश में कई राजनीतिक दल हैं, जिनकी विचारधाराएं अलग हैं| सभी राजनीतिक दलों के तरीके अपने-अपने हैं|
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद जितने भी देश में राष्ट्रहित में आंदोलन हुए उसका नेतृत्व जन संघ और भारतीय जनता पार्टी ने किया है और इसका हमें गर्व है।
  • Powered by / Sponsored by :