अपनी मांगों के लिए दिल्ली में जुटे देश भर के किसान, दो-दिवसीय आंदोलन का आज पहला दिन

अपनी मांगों के लिए दिल्ली में जुटे देश भर के किसान, दो-दिवसीय आंदोलन का आज पहला दिन

नई दिल्ली, 30 नवंबर: अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का दो-दिवसीय आंदोलन देश भर से दिल्ली आये किसानों द्वारा शुरू किया जायेगा। आंदोलन के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुँच गए हैं और उनका पहुंचना अभी भी जारी है। किसान दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एकत्रित हो रहे हैं।
किसानों की सिर्फ दो-सूत्रीय मांगें है- 'किसानों को पूरी तरह से कर्ज मुक्त किया जाये' और 'समर्थन मूल्य फसल की लागत का डेढ़ गुना हो'।
किसानों के इस आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है और वे भी इसके लिए रामलीला मैदान पहुँच रहे हैं। इनमे पूर्व सैनिक, डॉक्टर, वकील, प्रोफेशनल, कलाकार तथा विद्यार्थी भी सम्मिलित हैं। इस आंदोलन को करीब दो सौ किसान संगठनों सहित कुछ राजनीतिक और सामजिक संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है।
  • Powered by / Sponsored by :