शिवराज सिंह ने कांग्रेस को दस दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा पूरा करने को कहा

शिवराज सिंह ने कांग्रेस को दस दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा पूरा करने को कहा

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: विधान सभा चुनाव में भाजपा से पांच सीटें अधिक जीतकर और अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाने जा रही कांग्रेस को निवृत्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनायें दी है। शिवराज ने कहा है कि वे कांग्रेस को हरा भरा मध्य प्रदेश सौंप रहे हैं और अब वे इसे आगे ले जाएँ। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि चुनाव में किसानों से किये वादे को पूरा करें जबकि हम इसकी चौकीदारी करेंगे।
शिवराज सिंह ने चुनावों में हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि यह प्रदेश का मुद्दा था। उन्होंने दबे जबान कांग्रेस को चेतावनी भी दे डाली और कहा कि 109 सीटों के साथ विपक्ष भी मजबूत है।
  • Powered by / Sponsored by :