कलक्ट्रेट परिसर में शपथ का हुआ आयोजन

कलक्ट्रेट परिसर में शपथ का हुआ आयोजन

धौलपुर 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में अंहिसा एवं शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2007 में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा एवं शांति दिवस घोषित किया गया। जिला कलक्टर आरके जायसवाल ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कलक्ट्रेट कर्मचारी एवं कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित अन्य विभाग के कर्मचारियों को मेरे सपनों का भारत की शपथ दिलाई। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा जिसमें गरीब लोग भी यह महसूस करें कि वह उनका देश है। जिसके निर्माण में उनकी आवाज का महत्व है। उच्च और निम्न वर्गों का भेद नहीं होगा। विविध सम्प्रदायों में पूरा मेलजोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब दूसरी नशीली चीजों के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उसमें स्त्रीयों को वही अधिकार होगे जो पुरूषों को होगें। शेष सारी दुनिया के साथ सम्बन्ध शान्ति का होगा। यह हैं मेंरे सपनों का भारत।
  • Powered by / Sponsored by :