वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

धौलपुर, 8 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शक्ति सिंह द्वारा बुधवार को हाऊसिंग बोर्ड स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शक्ति सिंह द्वारा वृद्धजनों के हालचाल जाने तथा उनसे उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होने बताया कि वहां उपस्थित सभी वृद्धजनों ने अवगत कराया कि उन्हें यहाँ कोई परेशानी नहीं है। ठंड से बचने के लिए हीटर एवं अलाव की पर्याप्त व्यवस्था है। खाना, चाय व नाश्ता समय पर गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध होता है। ठंड से बचाव के लिए नई रजाई व गद्दों की व्यवस्था कर दी गई है तथा नये पलंग भी मंगवाये गये हैं। पुराने पलंगों को बदलवाकर नये पलंग लगवाये जा रहे हैं। मौके पर वृद्धजनों द्वारा बताई गई बातों की पुष्टि भी हुई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सन्तोषजनक मिली। मौके पर वृद्धाश्रम में कुछ धार्मिक ग्रन्थ भी उपलब्ध थे।
  • Powered by / Sponsored by :