अध्यक्ष एवं महिला सदस्य के लिए आवेदन आमंत्रित

अध्यक्ष एवं महिला सदस्य के लिए आवेदन आमंत्रित

दौसा, 15 जून। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अधीन कार्यरत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंचों में अध्यक्ष, महिला सदस्यों एवं पुरूष सदस्यों के रिक्त हुये एवं 31 दिसम्बर 2018 तक रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दौसा जिले में अध्यक्ष पद व महिला सदस्य का एक एक पद रिक्त है। इन पदों हेतु आवेदन पत्र 13 जुलाई 2018 तक कार्यालय समय मे जमा करवाये जा सकते हैं। पात्र व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच दौसा में सम्पर्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Powered by / Sponsored by :