मनरेगा : श्रमिकों की कार्य अवधि व्यवस्था

मनरेगा : श्रमिकों की कार्य अवधि व्यवस्था

चूरू, 07 जून। जिले में अत्यधिक गर्मी के मौसम के दृष्टिगत महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों पर नियोजित श्रमिकों की कार्य अवधि प्रातः 06 बजे से दोपहर एक बजे तक (विश्राम काल 30 मिनट रहित) अथवा प्रातः 6 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक (विश्राम काल 30 मिनट सहित) तुरंत प्रभाव से लागू की गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों पर नियोजित कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व अपना निर्धारित टास्क का कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य माप मेट के पास उपलब्ध मस्टर रोल में अंकित टास्क प्रपत्रा में दर्ज करवाने एवं समूह में मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्यस्थल छोड़ सकता है। आदेशानुसार यह व्यवस्था 15 जुलाई, 2019 तक अथवा मानसून आने तक, जो पहले हो तक के लिए प्रभावी रहेगी।
  • Powered by / Sponsored by :