फिट इंडिया पर दौड़ एवं पुशअप प्रतियोगिता

फिट इंडिया पर दौड़ एवं पुशअप प्रतियोगिता

चित्तौड़गढ़, 17 सितम्बर 2019। महात्मां गांधी की 150 वीं जंयती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे प्रचार अभियान के तहत फिट इंण्डिया पर आज मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेगवा के परिसर में युवाओं, महिलाओं, बालिकाओं की दौड़ एवं युवाओ की पुशअप प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महिला दौड़ प्रतियोगिता में 15 से अधिक महिलाओं ने भाग लेते अपना पूरा दमखम लगा दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेगवा के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह सोलंकी, महिला पर्यवेक्षक कान्ता सुखवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम समन्वयक समता भटनागर ने सुमन यादव, सीमा शर्मा, वीना भटट को, युवा वर्ग में शुभम, करण तथा बबलू को तथा बालिका वर्ग में टीना, कुमकुम एवं माया को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने की घोषणा की। इसी प्रकार पुशअप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं में से आनन्द शर्मा, फतेह लाल जटिया, राहुल शर्मा तथा बालिका वर्ग में अंजली तिवारी, राधिका एवं पुजा को शारिरीक शिक्षक सुर्यप्रकाश गर्ग ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की घोषणा की।
  • Powered by / Sponsored by :