सांसद जोशी ने राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मुल्य के तहत मक्का की खरीद के लिये केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र

सांसद जोशी ने राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मुल्य के तहत मक्का की खरीद के लिये केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र

नई दिल्ली/20 सितम्बर 2020:- चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में तथा राजस्थान राज्य में मक्का की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ किये जाने हेतु केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्त मामलात मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा एवं राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे से भेंट की ।
सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया की राजस्थान में मक्का एक खरीफ की महत्वपूर्ण फसल हैं, दक्षिणी राजस्थान में यह वर्षाकाल के दौरान किसानों की प्रधान फसल हैं। यहाँ के किसान इस ऋतु में मक्का की फसल का ही अधिक उत्पादन करते है। इस वर्ष भी बडे पैमाने पर मक्की की बुवाई हुयी है। सरकार के द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी तय किया गया है। वर्तमान में किसान बहुत ही कम दाम पर मक्का की उपज बेचने का मजबूर है। यदि सरकार के द्वारा मक्का की अधिक मात्रा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पर खरीद होती हैं तो किसान के पास अपनी मक्का की उपज को बेचने के लिये बेहतर विकल्प मिलेगा।
एक तरफ जहाँ कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से किसान पहले से परेशान हैं वही दुसरी तरफ किसानों की प्रमुख फसल मक्का की खरीद नही हो रही हैं व इल्लीयों के कारण इनमें काफी खराबा भी हो रहा हैं।
इस संबध में सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान व राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे से अनुरोध किया की राजस्थान के मक्का किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की जाये जिससे यहाँ के किसानों को राहत मिल सके ।
  • Powered by / Sponsored by :