चीन ने माना PoK को भारत का अंग, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि

चीन ने माना PoK को भारत का अंग, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली, 28 नवंबर: चीन के सरकारी न्यूज चैनल CGTN ने 23 नवंबर को कराची में चीनी दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले की खबर दिखाते हुए पाकिस्तान के नक्शे में PoK का हिस्सा नहीं दिखाकर भारत के नक्शे के साथ दिखाया। इसका अर्थ है कि चीन ने PoK को भारत का अभिन्न अंग मान लिया है।
विशेषज्ञ इसे चीन द्वारा पाकिस्तान को अपने दूतावास पर हुए हमले के विरुद्ध चेतावनी और भारत और चीन के बीच मजबूत होते रिश्ते की निशानी मानते हैं। चीन PoKहोकर बन रहे CPEC पर भारत के ऐतराज के मद्देनजर भी ऐसा कर सकता है, क्योंकि भारत की सहमति के बगैर उसे इसमें सफलता मिलने की आशा नहीं है। साथ ही हाल के दिनों में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ गर्मजोशी से मिलना भी इस और इशारा करता है।
  • Powered by / Sponsored by :