सम्पूर्ण देश में भाजपा होली का पर्व, शौर्य रंगोत्सव के रूप में मनायेगी: प्रकाश जावड़ेकर

सम्पूर्ण देश में भाजपा होली का पर्व, शौर्य रंगोत्सव के रूप में मनायेगी: प्रकाश जावड़ेकर

जयपुर, 16 मार्च 2019। होली के अवसर पर भाजपा के शौर्य रंगोत्सव अभियान की शुरूआत केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की।
भाजपा प्रचार-प्रसार टीम राजस्थान के प्रमुख इंजि. आशीष जैन ने बताया कि होली के अवसर पर प्रदेश की प्रचार टीम ने शौर्य गुलाल के पैकेट तैयार करवाए है। आज इन पैकेटों का विमोचन भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के द्वारा शौर्य रंगोत्सव अभियान की शुरूआत की गई।
जैन ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व होली के पर्व को भाजपा शौर्य रंगोत्सव के रूप में मना रही है। इसके लिये प्रचार टीम ने आकर्षक डिजाइन में मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ शौर्य गुलाल तैयार की है। इस पैकेट पर नये नारे दिये गये है।
उडे रे गुलाल, देश हुआ खुशहाल
शौर्य से आयी रंगों की बहार, फिर एक बार मोदी सरकार
चलो मिलकर रंग उड़ाए, मोदी संग होली मनाए
प्दकपं थ्पतेज . डवकप डनेज
इस शौर्य गुलाल पैकेट पर 6 थीम दी गई है। जिसमें शौर्य को मोदी सरकार के साहसिक एवं वीरतापूर्ण लिये गये निर्णयों के रूप में बताया है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, मुद्रा योजना से युवाओं व रोजगार को जोड़ा, मेक इन इण्डिया एवं स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता का संदेश दिया गया है। इस शौर्य गुलाल पैकेट में शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक केसरिया एवं खुशहाली समृद्वि का प्रतीक हरे रंग की गुलाल है।
यह शौर्य गुलाल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल साहित्य केन्द्र पर उपलब्ध है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
  • Powered by / Sponsored by :