महिला मोर्चा ने किया नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

महिला मोर्चा ने किया नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

दिनांक 04 जुलाई, 2018 जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं बहनों ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का भव्य स्वागत किया। 07 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी तथा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के सानिध्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पीले चावल बाँटकर अमरूदों के बाग की विशाल जनसभा के लिए आमंत्रित किया गया।
आमंत्रित करने का यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले के पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में लाभार्थियों की बड़ी संख्या है। केन्द्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन सब तक पहुँच कर आदर व प्रेमपूर्वक सबको निमंत्रित किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता निमिषा गौड़, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, कार्यालय प्रभारी रेखा कँवर, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी चंचल चराया, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की सदस्य निवेदिता शर्मा, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा, उप जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य व बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया और महिला मोर्चा के भरपूर समर्थन का विश्वास दिलाया। जयपुर देहात की तरफ से विशेष रूप से आमंत्रण दिया गया, जिससे महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं का क्रियांवयन का अवलोकन व और अच्छा निर्देशन प्राप्त कर सकें।
अत्यन्त उत्साहजनक व गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • Powered by / Sponsored by :