लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली सूची में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के

लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली सूची में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची वृस्पतिवार को जारी कर दी है। पहली सूची में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल के हैं। फिर कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र और राजस्थान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की पहली सूची में 28 नाम उत्तर प्रदेश के तथा पश्चिम बंगाल के भी 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। कर्नाटक के 21 उम्मीदवारों के साथ दुसरे स्थान पर है, महाराष्ट्र के 16 और राजस्थान के 16 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ये दोनों राज्य तीसरे स्थान पर हैं। यहां केरल के 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। केरल चौथे स्थान पर है. पांचवें स्थान पर ओडिशा और तेलंगाना का नाम संयुक्त रूप से है, जहां भाजपा ने 10-10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। छठवें स्थान पर असम है, जहां पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
सातवें स्थान पर जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ हैं, इन चारों राज्यों में भाजपा ने 5-5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। आठवें स्थान पर अरुणाचल प्रदेश, मणीपुर, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश हैं, यहां भाजपा ने अपने 2-2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अंतिम स्थान पर दादर नगर हवेली, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, गुजरात और अंडमान निकोबार हैं, जहां भाजपा ने अपने एक-एक उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं।
राज्य उम्मीदवारों की संख्या
उत्तरप्रदेश - 28, पश्चिम बंगाल - 28, कर्नाटक - 21, महाराष्ट्र - 16, राजस्थान - 16, केरल - 13, ओडिशा - 10, तेलंगाना - 10, असम - 8, छत्तीरसगढ़ - 5, जम्मू और कश्मीर - 5, तमिलनाडु - 5, उत्तराखंड - 5, अरुणाचल प्रदेश - 2, मणीपुर - 2, त्रिपुरा - 2, आंध्र प्रदेश - 2, दादर नगर हवेली - 1, लक्ष्याद्वीप - 1, मिजोरम - 1, सिक्किम - 1, गुजरात - 1, अंडमान निकोबार - 1
  • Powered by / Sponsored by :