जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ

जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ

भीलवाडा, 20 अगस्त/ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर मंगलवार प्रातः, जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वय राकेश कुमार एवं नरेन्द्र जैन भी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों/कर्मचारियों को हाफ गिलास वाटर तथा जल संचय की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों आदि में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयन्ति पर राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ली गई।
  • Powered by / Sponsored by :