मुख्यमंत्री ने विडियो कांग्रेस के माध्यम से ली बैठक

मुख्यमंत्री ने विडियो कांग्रेस के माध्यम से ली बैठक

भीलवाडा, 5 दिसम्बर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रातः 10 से दोपहर डेढ बजे तक विडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स की बैठक ली।
बैठक के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनायें, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच व दवा योजना, एक रुपये किलो गेहूं, सामाजिक पेंशन योजनायें, पालनहार योजना आदि की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री व्यक्तिशः जन सुनवाई में प्राप्त परिवादों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि तय समय परलोगों की समस्या का समाधान कर राहत प्रदान करें। राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जिले से संबंधित चयनित परिवादों की समीक्षा भी उन्होंने की।
जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने जिले में योजनाओं की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 70 हजार लोगों को जोडा गया है। दोनों अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
  • Powered by / Sponsored by :