पंकज बने एससी एसटी परिसंघ के जिलाध्यक्ष

पंकज बने एससी एसटी परिसंघ के जिलाध्यक्ष

बारां 05 सितम्बर। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदित राज की सहमति से राजेश पंकज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही 15 दिवस में कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करनी होगी। नियुक्ति पत्र में प्रदेशाध्यक्ष सामरिया ने कहा कि देश व प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजातियों के अनेक संगठन बने हुए हैं। लेकिन ये संगठन अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन वर्गों की सुरक्षा के हितों व आरक्षण बचाने के लिए एससी एसटी के संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ बनाया गया है। जो सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व आर्थिक रूप से पिछड़ रहे इन वर्गों में चेतना का संचार कर इन्हें एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश में संगठन की गतिविधियां जारी है। लेकिन बारां जिला इससे अछूता था। कोटा जिलाध्यक्ष रामकिशन व रावतभाटा अध्यक्ष पंचमराम ने भी जिले में संगठन के सक्रिय व मजबूत होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अपने अधिकारों से वंचित, पीड़ित व शोषित तबके के लोगों को न्याय दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेशस्तर पर आवाज उठाने में बारां जिला इकाई का सहयोग किया जाएगा।
  • Powered by / Sponsored by :