जानिए कुंभ राशि के वाले लोगों का व्यक्तित्व, स्वभाव एवं संघर्ष 

   जानिए कुंभ राशि के वाले लोगों का व्यक्तित्व, स्वभाव एवं संघर्ष 

  कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
 
राशि स्वरूप- घड़े जैसा, राशि स्वामी- शनि।
 
1. राशि चक्र की यह ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि का चिह्न घड़ा लिए खड़ा हुआव्यक्ति है। इस राशि का स्वामी भी शनि है। शनि मंद ग्रह है तथा इसका रंग नीला है।इसलिए इस राशि के लोग गंभीरता को पसंद करने वाले होते हैं एवं गंभीरता से ही कार्यकरते हैं।
 
2. कुंभ राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल होते हैं। जीवनमें स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं। प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं।
 
3. शीघ्र ही किसी से भी मित्रता स्थपित कर सकते हैं। आप सामाजिक क्रियाकलापोंमें रुचि रखने वाले होते हैं। इसमें भी साहित्य, कला, संगीत व दान आपको बेहद पसंदहोता हैं।
 
4. इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है।
 
5. आप केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बातचीत पसंद करते हैं। कभी भी आप अपनेमित्रों से असमानता का व्यवहार नहीं करते हैं।
 
6. आपका व्यवहार सभी को आपकी ओर आकर्षित कर लेता है।
 
7. कुंभ राशि के लड़के दुबले होते हैं। आपका व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। इनकीमुस्कान इन्हें आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है।
 
8. इनकी रुचि स्तरीय खान-पान व पहनावे की ओर रहती है। ये बोलने की अपेक्षासुनना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें लोगों से मिलना जुलना अच्छा लगता है।
 
9. अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं, इसलिये अनेक लड़कियां आपकीप्रशंसक होती हैं। आपको कलात्मक अभिरुचि व सौम्य व्यक्तित्व वाली लड़कियां आकर्षितकरती हैं।
 
10. अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना पसंद नहीं करते हैं और अपने घर परिवार सेस्नेह रखते हैं।
 
11. कुंभ राशि की लड़कियां बड़ी-बड़ी आंखों वाली व भूरे बालों वाली होती हैं।यह कम बोलती हैं, इनकी मुस्कान आकर्षक होती है।
 
12. इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, किन्तु आसानी से किसी को अपना नहींबनाती हैं। ये अति सुंदर और आकर्षक होती हैं।
 
13. आप किसी कलात्मक रुचि, पेंटिग, काव्य, संगीत, नृत्य या लेखन आदि में अपनासमय व्यतीत करती हैं।
 
14. ये सामान्यत: गंभीर व कम बोलने वाले व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होतीहैं।
 
15. इनका जीवन सुखपूर्वक व्यतित होता है, क्योंकि ये ज्यादा इच्छाएं नहीं करतीहैं। अपने घर को भी कलात्मक रूप से सजाती हैं। 
  • Powered by / Sponsored by :