अपराधियों को संरक्षण के बजाय, प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा दे सरकार - आम आदमी पार्टी

अपराधियों को संरक्षण के बजाय, प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा दे सरकार - आम आदमी पार्टी

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है, विज्ञप्ति के अनुसार आम आदमी पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार से टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश के चारों तरफ अपराधियों और असामाजिक तत्वों का कब्जा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन व्यवस्था बनाये रखने में फिसड्डी साबित होती जा रही है ओर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
आम आदमी पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि वह " अपराधियों को संरक्षण देने के बजाय, प्रदेश की महिलाओं और असहाय वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। " उन्हें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करे अन्यथा मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देंवे।
प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार का सुशासन है और दूसरी तरफ राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कुशासन है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है उसके बावजूद दिल्ली सरकार सुरक्षा व्यवस्था कोई समझौता नही कर रही है जबकि राजस्थान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है उसके बावजूद वह इस दिशा में कार्य करने में नाकाम है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ मे राज्य का गृह विभाग है उसके बावजूद प्रदेश दिन पे दिन क्राइम प्रदेश बनता जा रहा है।
दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ना महिलाएं सुरक्षित है ना बहन, बेटियां सुरक्षित है यहां तक कि प्रदेश का व्यापारी, बड़े-बुजुर्ग तक अपने आपको सुरक्षित महसूस नही कर पा रहे है। राज्य सरकार का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करे, किन्तु सरकार की मंशा लगती नही है कि वह प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित भी है। आये दिन महिलाओ पर अत्याचार, शराब माफियाओं का बोलबाला, गुंडों के आतंक से प्रदेशवासियों को झूझना पड़ रहा है किंतु सरकार अपनी लापरवाहियों से आंखे मूंदे बैठी है व तमाशा देख रही है।
दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी मिले महिलाओ, बहन, बेटियों को निशुल्क यात्रा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि मंगलवार 29 अक्टूबर से दिल्ली की सड़कों पर महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की महिलाओ, बहन, बेटियों आदि को निशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से काफी हद तक महिलाओ की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है, अरविंद केजरीवाल सरकार ने निशुल्क यात्रा के साथ दिल्ली की बसों में 13 हजार सुरक्षा गार्डों की भी तैनातगी की है जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। राजस्थान आम आदमी पार्टी राज्य की अशोक गहलोत सरकार से मांग करती है वह प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार का अनुसरण करें और जैसे प्रदेश में दिल्ली सरकार के अहम प्रोजेक्ट मोहल्ला क्लीनिक की बनाने की बजटीय घोषणा की उसी तरह तत्काल प्रभाव से " निशुल्क बस यात्रा " की सुविधा महिलाओ को प्रदान करे। प्रदेश में इस योजना को लागू करवाने के लिए आम आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई प्रदेशभर की महिलाओ और महिला संगठनों से संपर्क कर जनआंदोलन तैयार करेगी और योजना को लागू करवाने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी।
  • Powered by / Sponsored by :